Sunday, 01 November 202607:52:50 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जीआईसी बापरू की प्रीति तथा सचिन भट्ट प्रथम स्थान प्राप्त कर रहे अव्वल।

November 3, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में जनपदीय बाल चौपाल प्रतियोगिताएं डायट प्राचार्य ए के मिश्रा के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। विकासखंड स्तर में आयोजित प्राथमिक,जूनियर तथा वरिष्ठ वर्ग की निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों की प्रविष्टियों के आधार पर मूल्यांकन कार्य किया गया। निर्णायक के रूप में लक्ष्मी शंकर यादव, अरुण कुमार तलनियां तथा शिवराज सिंह तड़ागी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। निदेशालय,माध्यमिक शिक्षा,उत्तराखंड की पहल पर छात्र छात्राओं में आनंद,उल्लास एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं की चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन सर्वप्रथम विद्यालय, विकासखंड स्तर पर किया गया, जिसमें प्रत्येक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों द्वारा अग्रिम स्तर में प्रतिभाग किया जा रहा है।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं द्वारा बाल दिवस के अवसर पर निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा, देहरादून में 17 नवंबर को प्रतिभाग किया जाएगा। सभी छात्र छात्राओं द्वारा अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ वर्ग की
निबंध प्रतियोगिता में राईका बापरू की प्रीति भट्ट ने मेरी माटी मेरा देश विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राईका बापरू के ही सचिन भट्ट ने वीरों का वंदन विषय में प्रथम स्थान तथा राप्रावि जौलाड़ी की नेहा मेहता ने मेरी माटी मेरा देश विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!