Sunday, 01 November 202608:14:21 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

प्रमुख राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी मिले जिलाधिकारी से।

October 21, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। राज्य आंदोलनकारी को चिन्हित करने की मांग को लेकर आज प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी जिलाधिकारी से मिले तथा उन्हें जानकारी दी गई राज्य आंदोलन के दौरान सर्वाधिक आंदोलन चंपावत जिले में किए गए थे। लेकिन यहां केवल 213 आंदोलनकारी को ही चिन्हित किया गया है। उस दौरान खेतीखान, देवीधुरा, रीठासाहिब,पाटी,बाराकोट के अलावा चंपावत में भी जोरदार आंदोलन हुए थे। राज्य आंदोलन में यहां के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है‌। श्री मुरारी ने कहा कि सैकड़ों लोगों के मामले लंबित पड़े हुए हैं जिनका निस्तारण किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने श्री मुरारी की बातों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित लिपिक को इस माह के अंत तक इस मामले में बैठक आयोजित करने को कहा। जिलाधिकारी ने पत्रावली का अध्ययन करने के बाद बताया कि इस संबंध में मीटिंग आयोजित करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी जिससे इसकी समस्या का स्थाई समाधान किया जा सके। श्री मुरारी ने राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान किया जाने के लिए जिला अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!