Monday, 02 November 202606:52:22 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पैदा करने के लिए डिग्री कॉलेज के प्राध्यापकों एवं छात्रों को किया गया सम्मानित।

October 9, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट के प्राध्यापकों एवम छात्र-छात्रों द्वारा समय समय पर समाज में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति जन जागरूकता पैदा करने में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान द्वारा सम्मानित किया गया है। महाविद्यालय की ओर से 19 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक उल्लेखनीय कार्य किए गए। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा 21 हजार रुपए एकत्रित कर उन बच्चों को दिए गए, जिन्होंने समोरदायिक दंगों में अपने माता पिता को खोया था। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। निबंध प्रतियोगिता में कंचन जोशी, हेम चन्द, विवेक जोशी, पोस्टर में कामाक्षी, संजना गोस्वमी, किरन गोस्वामी, में विनीता बोहरा, नीतू अधिकारी, नेहा अधिकारी, कविता प्रतियोगिता में प्रियंका चंद, किरन,कविता रावत,नृत्य प्रतियोगिता में रुख़सार, राहुल, नुक्कड़ नाटक में रोज़ी परवीन,कल्पना, कविता रावत क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान में रहे। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डा प्रकाश लखेड़ा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया है।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में
गृह मंत्रालय ने महाविद्यालय परिवार को पुरस्कृत कर सम्मानित करने के लिए जहां आभार व्यक्त किया, वहीं महाविद्यालय को सम्मान दिलाने वाले प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं को बधाई दी गई। इस अवसर पर डॉ.कमलेश शक्टा, डॉ.स्वाति बिष्ट, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिनेश राम, डॉ. पुष्पा, प्राची, अंकित सिंह, कंचन बिष्ट, पर्वती धौनी, बबीता गहतोडी, पंकज, संजना, ऊषा, कविता जोशी, दीक्षा राय, हर्षित पंत, पंकज आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र एवं प्राध्यापक मौजूद थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!