Monday, 02 November 202607:04:07 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नशे से बर्वाद होती जा रही है युवाओ की जिन्दगियां

October 3, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत- नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक एवं प्रवक्ता सामस्वर्वा आर्य का कहना है कि देवभूमि के युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने के लिए जो अघोषित अभियान चल रहा है उसे समाप्त करने के लिए लोग यदि सामुहिक रूप से उठ खड़े नहीं होंगे तो, तब जागने से क्या लाभ होगा जब आपका बच्चा नशे की गिरफ्त में आ कर जिंदी लाश बन जाएगा श्री आर्य ने ग्राम पंचायत चौकी के घटोत्कच्छ मंदिर में बाल जागरुकता अभियान में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आपके चारों ओर आपका जीवन बर्बाद करने के लिए नशे के कारोबारी घूमते आ रहें हैं उन्हें अपना व तथा समाज का दुश्मन मानते हुए ऐसे लोगों से सावधान रहना है उनका बच्चों से यह भी कहना था कि आपके माता-पिता की आप से बड़ी उम्मीदें हैं आप लोग शिक्षा में ही अपना ध्यान केंद्रित करते हुए अपने को जीवन की ऊंचाई को छूने लिए तैयार करें जो भी लोग ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं उनकी मेहनत ने ही उन्हें उस मुकाम में पहुंचाया है इस दौरान उन्होंने ने अपने घर आसपास मन्दिर विद्यालय को साफ सुथरा रखने व कभी नशा न करने का संकल्प दिलाया इस मौके पर नेहा, कंचन, कृतिका,मेघा,वाडिया,मांशी, प्रत्युषा, भावना, दीक्षा,लिया, अंजलि,निशा, दीपांशु,सुभम, पंकज, अंकित, सुमित, प्रियांशु,नितिन आदि ने श्री आर्य के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!