Sunday, 01 November 202603:02:25 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग चंपावत द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए करवाई जा रही है फॉगिंग।

September 30, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। स्वस्थ्य विभाग ने डेंगू रोग रोकथाम एवं नियंत्रण के तहत चम्पावत ब्लाक के अंतर्गत मंच, टनकपुर के मनीहारगोठ और नई बस्ती में भ्रमण कर गांव का निरीक्षण और घरों का सर्वे किया गया। वहीं, मंच बाजार में फोगिंग करवाई गई। 63 घरों के सर्वे के दौरान 582 कंटेनर की जांच की गई, जिसमें 10 घरों के 32 कंटेनर में लार्वा मिलने पर उसे मौके पर नष्ट किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के0 के0 अग्रवाल ने बताया- शुक्रवार को एपिडेमियोलॉजिस्ट के नेतृत्व में टनकपुर और दीपक पनेरु के नेतृत्व में मंच में टीम भेजी गई। टीम ने मंच और मनीहारगोठ, नई बस्ती के 63 घरों का सर्वे किया, सर्वे के दौरान 582 कंटेनर की जांच की गई। जिसमें 10 घरों के 32 कंटेनर में लार्वा मिलने पर उसे मौके पर नष्ट किया गया। मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों से डेंगू रोकथाम के दृष्टिगत अतिरिक्त सर्तकता बरतने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से घरों के आस-पास पानी एकत्रित न होने देने, जल भंडारण की वस्तुओं को ढक कर रखने, कूलर, फूलदान, टंकी आदि ऐसी चीजें जहां पानी एकत्र हो सकता है वहां पानी एकत्र न होने देने व इन स्थानों पर सप्ताह में एक बार सफाई करने, डेंगू के मच्छर से बचाव हेतु पूरी बांहों वाले कपड़े पहनने, मच्छरदानी, मच्छर नाशक क्रीम, स्प्रे आदि का प्रयोग करने, आदि के बारे में जागरूक किया।
सर्वे टीम में एपिडेमियोलॉजिस्ट डा0 आराधना वर्मा, माइक्रोबाइलोजिस्ट मुकीम अंसारी, दीपक पनेरू, जितेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!