Sunday, 01 November 202602:27:30 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्य राजमार्ग में अतिक्रमण हटाने के लिए लगाए एक साथ कई बुलडोजर।

August 26, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। टनकपुर-घाट राजमार्ग के बीच किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त करने का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है, जिससे प्रभावित लोगों में जबरदस्त हड़कंप मचने के साथ ही ध्वस्त किए गए अतिक्रमणों के कारण प्रभावितों के सामने रोजगार एवं आशियाने की दोहरी समस्या पैदा हो गई है। आज लोहाघाट के तहसीलदार मजिस्ट्रेट विजय गोस्वामी की देखरेख में एनएच के अभियंता विवेक सक्सेना के नेतृत्व में गठित टीम ने भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच एक साथ कई बुलडोजर चलवा दिये। मरोड़ाखान से भारतोली के बीच लगभग 15 पक्के निर्माण कार्य जमींदोज किए गए, जबकि कई खोखा एवं फड़ वालों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था।
हाई कोर्ट के आदेश पर की गई कार्यवाही से रोजगार के लिए सड़क के किनारे अपने जीवन की गाड़ी कमाई से दुकान व घर बनाकर आजीविका चला रहे लोग खून के आंसू बहा रहे हैं तथा उनके सामने तात्कालिक रूप से रोजगार की समस्या पैदा हो गई है। आज पहले दिन एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त किए गए तथा यह कार्य लगातार जारी है। अतिक्रमण ध्वस्त करने के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हेड कांस्टेबल हरीश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एन एच के अभियंता विवेक सक्सेना के अनुसार टनकपुर से घाट तक 120 किलोमीटर के दायरे में सड़क के किनारे 104 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व उप निरीक्षक सुनील मेहरा एवं गोविंद बल्लभ भी मौजूद थे। प्रभावित लोगों ने राज्य सरकार से उन्हें रोजगार देने की मांग की है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!