Sunday, 01 November 202610:49:11 AM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने की अपने ईष्ट मां बज्र बाराही की पूजा।

August 21, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा । बाराही धाम में जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने आज पूर्ण विधि विधान के साथ अपनी इष्ट देवी मां बज्र बाराही की पूजा अर्चना की तथा जिले के लोगों की भलाई, सुख शांति की कामना के साथ जिले को विकास के शिखर तक पहुंचाने के लिए मां से शक्ति व सामर्थ्य देने की भी प्रार्थना की। उनके कुल पुरोहित आचार्य बसंत लोहनी एवं मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर उनके निकट संबंधी डीडी पांडे, मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, जि पं अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रकाश राय, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, हयात सिंह, बिशन सिंह चम्याल, ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह, दान सिंह राणा, चंदन बिष्ट, विनोद कठायत एलडी जोशी, अमित लमगड़िया, दीपक चम्याल आदि मंदिर कमेटी के लोग मौजूद थे। बाद में जिलाधिकारी अपने पैतृक गांव ढोलीगांव गए, जहां उन्होंने पूर्वजों की माटी का तिलक लगाया। हालांकि डीएम के निकट संबंधियों का यहां से पलायन होने के कारण एक ही परिवार रह गया है। अल्बत्ता समीपवर्ती गांव के लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। देवीधुरा के समीप स्थित ढोलीगांव वर्तमान में नैनीताल जिले का हिस्सा है। देवीधुरा के लोग इस बात से गर्वानुभव कर रहे हैं कि पहली बार हमारे बीच के व्यक्ति को अपने ही जिले का डीएम बनने का अवसर मिला है। पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया का कहना है कि सीएम धामी के नेतृत्व एवं जिलाधिकारी श्री पांडे की पहल से चम्पावत को मॉडल जिला बनाने के लिए लगातार नए आयाम जुड़ते जाएंगे। वैसे डी एम पाण्डे जिस प्रकार अपने समय के पल-पल का जिस रूप में उपयोग कर रहे हैं, उससे उनके प्रति लोगों की उम्मीदें परवान चढ़ती जा रही हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!