Thursday, 29 October 202601:20:41 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर कर्णकरायत मे वृहद औषधीय पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

August 4, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। जिला पंचायत ज्योति राय , जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 आनन्द सिंह गुसांई व ग्राम प्रधान बुन्देलाढ़ेक आरती देवी द्वारा आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर कर्णकरायत मे वृहद औषधिय पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें लैमन ग्रास, तिमिर, रीठा,बिजौरा नींबू, काँचनार ,तेजपत्र आदि के 350 से अधिक औषधियों का पौधों रोपण किया गया ।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 आनन्द सिंह गुसांई द्वारा क्षेत्रिय जनता को अवगत कराया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत सभी आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस क्रेन्द्रों में पंचकर्म, योग, हर्बल गार्डन, व नि:शुल्क जाँच सुविधायें उपलब्ध हैं, जिसका लाभ मात्र 1 रुपये के पर्चे पर लिया जा सकता है।
वर्तमान में जिले में 11 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर मण्डलक, लोहाघाट, दिगालीचौड़, रीठाखाल, गूँठगरसारी, चौड़ाकोट, सिमलखेत, ओखलन्जा, कर्णकरायत, डुंगराबोरा, विरगुल अपनी सेवायें दे रहे हैं ।

कार्यक्रम में नोडल ऑफिसर डा0 अजय रस्तोगी, प्रभारी चिकित्साधिकारी कर्णकरायत डा0 रवीश गड़कोटी, डा0 सुधाकर गंगवार, डा0 अनुज अग्रवाल, डा0 धीरज रावत, डा0 उमेश भारती, डा0 प्रकाश सिंह, सहित फार्मासिस्ट देवेन्द्र पवांर, अमन, हरीश मेहता, दीपा बिष्ट, गोकुल चौबे, लीला जोशी, आशा कार्यकर्ता सावित्री, कमला महरा, हरीप्रकाश, मुक्तेश, योग अनुदेशक सुशील कलौनी, विजय देउपा,आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!