Saturday, 31 October 202603:08:01 PM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

There will be a contest between ABVP and an independent candidate for the post of president in Champawat

December 24, 2022   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच होगा मुकाबला
-विवि प्रतिनिधि पद पर भी विद्यार्थी परिषद और निर्दलीय के बीच होगी टक्कर
-पांच पदों में एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय
चंपावत : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। यहां छात्रसंघ के विभिन्न नौ पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी डा.वीपी ओली ने बताया कि जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब विभिन्न पदों पर स्थिति साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अंकित खर्कवाल और निर्दलीय मनीष महर के नामांकन वैध होने से दोनों केबीच सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दिव्या बिष्ट तथा छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की भावना फत्र्याल, सचिव पद पर निर्दलीय विजय कुमार, संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के ओम प्रकाश के नामांकन भी वैध पाए गए हैं। इन सभी पदों में एक-एक नामंकन होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर निर्दलीय अंकित भट्ट और एबीवीपी समर्थित कुशाग्र वर्मा के नामांकन भी वैध पाए गए हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल नौ पदों में से पांच पदों में निर्विरोध निर्वाचन फाइनल हो गया है। इनके विजेता होने की घोषणा 24 दिसंबर को अन्य पदों के लिए होने वाले चुनावों की मतगणना के बाद किया जाएगा। बताया कि अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दो-दो प्रत्याशी होने से इन पदों के लिए चुनाव होगा। प्राचार्य डा. प्रणिता नंद ने अध्यक्ष और विवि प्रतिनिधि पदों के प्रत्याशियों से चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति बनाए रखने और लिंगदोह कमेटी के सिफारिशों का पालन करने की अपील की है। गुुरुवार को निर्वाचन टीम के डा. जगदीपक जोशी, डा. किरन कुमार पंत, डा. अशोक कुमार, डा. विवेक कुमार, डा. रूचिता भट्ट, मोहिनी ने नामांकन पत्रों की जांच की।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!