आज चम्पावत ब्लॉक सभागार में जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय ने की, जबकि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चम्पावत बोहरा रहीं।
सम्मेलन के दौरान डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय ने जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

