Saturday, 31 October 202602:57:01 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

दूसरे चरण के मतदान के लिए ऑब्जर्वर पीके सिंह ने संभाला कार्यभार।

July 26, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। पंचायती चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण को पूर्ण गरिमा, स्वच्छता,एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर पीके सिंह ने अपना कार्यभार संभालने के बाद अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आज उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर, जोनल,सेक्टर मजिस्ट्रेटो,पुलिस, आपदा प्रबंधन आदि अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा स्ट्रांग रूम,मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हम सबका बुनियादी लक्ष्य पंचायती चुनाव को पूरी निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं विश्वनीयता के साथ उसे संपन्न कर ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है, जिससे अधिकाधिक लोग निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग कर सके। शनिवार को सायं 5:00 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा मतदाताओं को प्रभावित करने के उपायो पर भी कड़ी नजर रखी जानी चाहिए।
दूसरे चरण के मतदान में बाराकोट एवं चंपावत ब्लॉकों के एक लाख 19 हजार 25 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगा। उधर बाराकोट में ऑब्जर्वर, एसडीएम नितेश डांगर की मौजूदगी में सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च कर लोगों को निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस द्वारा अवैद्य शराब की रोकथाम के लिए वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। फ्लैग मार्च में लोहाघाट के एसएचओ अशोक कुमार सिंह, पंचेश्वर के कोतवाल हेमंत सिंह, एसएसआई भुवन आर्या, एफएसओ हंसदास सागर, बाराकोट के चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद सहित पुलिस व पीएससी के जवान शामिल थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!