Sunday, 01 November 202609:17:01 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नशे से अपना घर परिवार न करो बर्बाद, इस आग से अपनों के साथ बचाओ दूसरों को भी।

June 26, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। आईटीबीपी के हिमवीरों ने आज “नशे से बचाओ अपना गांव, इस आग से अपना तथा बचाव दूसरों का घर” नारे के साथ नशा मुक्त भारत को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जो गांव से होते हुए डुंगरी गांव पहुंचे। इससे पूर्व कमांडेंट संजय कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा किसी प्रकार का नशा परिवार की शांति, मां के अरमानों, पिता की भविष्य की उम्मीदो को एक घूंट में नील लेता है। इस सामाजिक विकृति से समाज को बचाने के लिए हर व्यक्ति को उठ खड़ा होना होगा।

उप. सेनानी नारायण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली डूंगरी गांव पहुंचने पर एक गोष्ठी में बदल गई जहां गांव के महिला, पुरुष व हर उम्र के लोग शामिल हुए।

उप. सेनानी ने कहा आज कुछ लोग थोड़े से लाभ के लिए नशे का कारोबार कर दूसरों का घर बर्बाद करने में तुले हुए हैं। ऐसे लोग समाज व राष्ट्र के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उनकी पहचान करनी होगी ।इस अवसर पर इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा, जीएस राठौर, रणजीत सिंह, एसआई सियाराम भी मौजूद थे। ग्रामीण महिलाओं व लोगों ने आईटीबीपी के इस अभियान की प्रशंसा की तथा इसके लिए हर घर से आवाज निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!