Sunday, 01 November 202608:14:53 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नए डीएम ने कहा जिला प्रशासन एवं पत्रकार अपनी नई सोच से चंपावत मॉडल जिले में, मुख्यमंत्री की परिकल्पना को करेंगे साकार।

June 24, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। आईपीएस से लेकर भारतीय रेल सेवा समेत जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों से होते हुए 2018 बेच के आईएएस जिलाधिकारी मनीष कुमार आज पूरे आत्म विश्वास के साथ पत्रकारों से रूबरू हुए। ग्रामीण पृष्ठभूमि के इस अधिकारी में कुछ नया करने का ऐसा जुनून देखा गया कि आकर में छोटे एवं चुनौतियों से भरे इस जिले के लोगों की तकदीर व क्षेत्र की तस्वीर बदलने का मन बना कर आए हैं। नए डीएम ने ऐसे समय में कार्य भार संभाला है, जब पंचायती चुनाव की चुनौती उनके सामने है। हर जगह पेयजल एवं देवीय आपदा का संकट छाया हुआ है। डीएम ने कहां की गोल्जू, शारदा कॉरिडोर एवं मंदिर माला को जमीनी रूप देने के साथ उनका पहला लक्ष्य विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़कर उनके चेहरों में मुस्कान लाना है। एनआईटी भोपाल से ग्रेजुएट जिलाधिकारी जिले में विकास कार्यों को गति देने के साथ उनकी गुणवत्ता में अपना विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे। अब विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमियां पाई जाती है तो इसके लिए सीधे संबंधित अधिकारी उत्तरदाई माने जाएंगे। हर घर में जल पहुंचाना, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, जल स्रोतों का संरक्षण एवं आम आदमी तक सरकारी योजनाओं को पहुंचना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
जिला स्तरीय अधिकारियों को अब ग्रामीणों के बीच रहते हुए विकास कार्यों को तेजी से निपटाने की नई कार्य संस्कृति पैदा की जाएगी। उनका साफ कहना था कि भ्रष्टाचार के मामले में उनका कैसा रुख रहेगा, इस बात का अंदाजा जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों से ही जानकारी मिल पायेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए दुधारू पशुपालन, बेमौसमी सब्जियों मोनपालन, फूलों की खेती आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा जिले को नया रूप व स्वरूप देने में जिला प्रशासन व पत्रकार नई सोच के साथ कार्य करेंगे। पत्रकारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की कमियों, लोहाघाट में उजड़ती जा रही दुर्लभ प्रजाति के देवदार वनों की हरियाली, पटवारी ग्राम विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण लोगों का जिला मुख्यालय में रहना, जिला अस्पताल समेत लोहाघाट के राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार गोरल चौड़ मैदान को बाहरी हस्तक्षेप से मुक्त करने, पूर्णागिरि मार्ग की हालत ठीक करने, कोलीढेक झील में बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने, जिले में पर्यटन के नए डेस्टिनेशन विकसित करने समेत लोहाघाट व चंपावत नगरों में पेयजल के गंभीर संकट को सामान्य करने आदि तमाम मुद्दों पर पत्रकारों ने उन्हें जानकारी दी। इससे पूर्व जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष सीबी ओली ने पत्रकारों की ओर से जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें पूर्ण भरोसा दिलाया कि चंपावत जिले की परंपरा के अनुसार पत्रकार एवं जिला प्रशासन विकास कार्यों में नई सोच के साथ मिलकर कार्य करेंगे। डीएम ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए उनके प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!