Monday, 02 November 202611:42:52 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

अब युवाओं को तकनीकी रूप से तरास कर उनके लिए औद्योगिक घरानों में खोले जा रहे हैं रोजगार के द्वार – राजशेखर जोशी।

June 23, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत – उत्तराखंड के बेरोजगारी का दंश झेल रही युवाओं के सपनों में अब पंख लगने जा रहे हैं बेकार के समझे जाने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई अब रोजगार की गारंटी बनने जा रहे हैं । स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एन्ड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड” सेतु” के उपाध्यक्ष एवं कारपोरेट जगत में अपनी लंबी सेवाएं एवं संबंध बन चुके राजशेखर जोशी के प्रयासअब जमीनी हकीकत बनने जा रहे हैं ।आयोग द्वारा विभिन्न औद्योगिक घरानों के बीच पुल का कार्य करते हुए उनसे सेतु द्वारा करार होने शुरू हो गए हैं ।उत्तराखंड में जिस तेजी के साथ पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है उसी के साथ “सेतु “आयोग यहां मानव संसाधन को तकनीकी रूप से तरास कर उनके लिए ऐसे रोजगार के द्वार खोलने जा रहा है जिसमें 70 फ़ीसदी रोजगार अकेले ताज होटल समूह देगा । जोशी ने बताया कि ताज होटल समूह कुमाऊं विश्वविद्यालय में “गेस्ट टूरिज्म” का प्रशिक्षण देगा जिन्हें बाद में अपने ही संस्थान में उन्हें रोजगार देगा इस आशय का अनुबंध किया जा चुका है ।
जोशी के अनुसार अब औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में औद्योगिक घरानों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस कार्य में यह घराने अपना पूरा सहयोग देने तथा प्रशिक्षण के बाद इन्ही तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को अपने संस्थान में रोजगार देंगे । शुरुआत में 1000 युवाओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है ।इस कार्य में टाटा मोटर्स के बाद हीरो मोटर्स एवं महिंद्रा समूह ने अपने उत्साह जनक सहयोग के हाथ आगे बढ़ाएं है। आगामी सत्र से टाटा मोटर्स अपने औद्योगिक संस्थानों में ही बाकायदा यहां के युवाओं को तकनीकी रूप से पारंगत करेगा । इसके बाद इन युवाओं को ही अपने यहां स्थाई रूप से रोजगार से जोड़ेंगे । जोशी न के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सशक्त परिकल्पना के अनुसार उत्तराखंड में उत्तरोत्तर विकास की प्रक्रिया के साथ जब तक हम राज्य के युवाओं को तकनीकी रूप से हुनरमंद नहीं बनाएंगे तब तक विकास का प्रत्यक्ष लाभ यहां के युवाओं को नहीं पायेगा । इस कार्य में “सेतु” आयोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!