Sunday, 01 November 202608:12:39 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पंचायत चुनाव: आज से नामांकन प्रपत्र वितरण, 25 से 28 जून तक नामांकन।

June 23, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। पंचायत चुनाव के लिए 25 से 28 जून तक नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकन प्रपत्रों का वितरण 23 जून से संबंधित विकासखंड कार्यालयों में शुरू किया जाएगा। जिले में पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता तय की गई है। इसमें प्रधान पद के लिए अनारक्षित श्रेणी (सामान्य) हाईस्कूल उत्तीर्ण, अनारक्षित महिला न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण, आरक्षित वर्ग (पुरुष, महिला) न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए महिला न्यूनतम आठवीं पास, पुरुष हाईस्कूल उत्तीर्ण, आरक्षित सीटों पर (महिला, पुरुष) न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण और क्षेत्र पंचायत के लिए महिला न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण, पुरुष हाईस्कूल उत्तीर्ण, आरक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम आठवीं पास रखी गई है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!