Friday, 30 October 202611:37:00 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

यहां लगाए गए होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का 46 लोगों ने उठाया लाभ।

August 22, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आज जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नगरकोटी के नेतृत्व में सुदूर लफड़ा गांव में चौपाल लगाई गई। जिसमें लोगों द्वारा अपनी कठिनाइयां एवं समस्याओं को साझा किया गया। ग्रामीणों द्वारा घर-घर नल योजना के तहत सभी को उसका लाभ न मिलने, बिजली की आंख मिचौनी,एवं सड़क मार्ग की खराब हालत में सुधार करने की समस्याएं उठाई गई। आज भारी वर्षा के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिससे अधिकारियों को लगभग चार किलोमीटर लंबी पैदल दूरी तय करनी पड़ी। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक डॉ कमल कुमार के नेतृत्व में यहां निशुल्क चिकित्सा शिविर को भी आयोजित किया गया तथा लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा की खूबियां की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों का कहना था कि इस पैथी के बारे में उन्होंने सुना तो था लेकिन आज प्रत्यक्ष देखने का मौका मिला। वरिष्ठ फार्मासिस्ट उपेंद्रनाथ गुप्ता द्वारा शिविर के संचालन में सहयोग दिया गया। जबकि डॉ नगरकोटी के साथ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कौशल पांडे, एएनएम खीमा जोशी, लफड़ा के ग्राम प्रधान रूद्र सिंह मेहरा भी साथ थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!