Sunday, 01 November 202611:56:57 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत व फल और खाद्य प्रसंस्करण के 06 दिवसीय प्रशिक्षण समारोह का हुआ समापन

September 15, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत के कमांडिंग अधिकारी अमित कुमार की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र रामलीला मैदान तामली में 06 दिवसीय फल और खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण समारोह का समापन किया गया, प्रशिक्षण 9/9/2023 से 14/9/2023 चंपावत राजकीय फल प्रसंस्करण केंद्र चंपावत की सहायता से पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत के सौजन्य से दिया गया है । अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र तामली पोलप और सेमिया के 38 ग्रामीण जिसमें 20 पुरुष और 18 महिलाओ ने बढ़ चढ़कर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में महिला ग्रामीणों के द्वारा समापन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये । कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष सुमन पन्त ने पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सभी बल कर्मियों को आभार व्यक्त कर कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ वाहिनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र गांव में व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो प्रशिक्षण दिया वह सराहनीय है।


साथ ही समापन में उपस्थित अमित कुमार कमान अधिकारी पंचम वाहिनी चंपावत ने प्रशिक्षकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना निजी रोजगार, व्यवसाय करना शुरू करें इसमें जो भी सहायता जरूरी है जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव सहायता की जाएगी साथ ही कमान अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि आने वाले दिसंबर महीने में चंपावत जिले के पांच कॉलेजों के 30 छात्र-छात्राओं के अध्ययन का दौरा भी किया जाएगा। साथ ही उपस्थित युवा युवतियों को CRPF में भर्ती हेतु प्रोत्साहित भी किया जाएगा। अंत में कमान अधिकारी ने सभी प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्ति के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!