Tuesday, 03 November 202612:28:51 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सीएम की घोषणा का नोटिफिकेशन न होने से एक बार फिर डीएलएड प्रशिक्षुओं को जाना होगा प्रशिक्षण के लिए डीडीहाट।

December 30, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट लोहाघाट के डीएलएड प्रशिक्षुओं के सामने फिर विकट समस्या खड़ी हो गई। है दरअसल 21 अगस्त 2023 को बाराही धाम देवीधुरा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत जिले के डीएलएड प्रशिक्षुओं को डायट डीडीहाट के स्थान पर लोहाघाट डाइट में ही प्रशिक्षण दिए जाने की घोषणा कर उन्हें काफी राहत दी गई थी जिसके तहत डाइट डीडीहाट द्वारा लोहाघाट डाइट के लिए चयनित सभी प्रशिक्षुओं को लोहाघाट में ही प्रशिक्षण देने की सुविधा दी गई थी। लेकिन पहली जनवरी से शुरू होने वाले डीएलएड प्रशिक्षुओं को अब डीडीहाट डाइट में ही प्रशिक्षण लेने के आदेश दिए गए हैं इसका कारण अभी तक मुख्यमंत्री जी की घोषणा का नोटिफिकेशन ना होना बताया जा रहा है। इससे यहां के गरीब, बेरोजगार युवकों के सामने विकट समस्या पैदा हो गई है। नए प्रशिक्षुओं द्वारा उन्हें पूर्व बैच की तरह लोहाघाट में ही प्रशिक्षण दिलाने की मुख्यमंत्री जी से लगातार गुहार की जा रही है। इस संबंध में यहां के अभिभावक शनिवार को जिलाधिकारी से भी मिलने वाले हैं। मालूम हो कि डीडीहाट डाइट में प्रवक्ताओं की भी भारी कमी है जबकि लोहाघाट डाइट में पर्याप्त स्टाफ है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!