Tuesday, 03 November 202601:29:54 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

विधायक अधिकारी ने लधियाघाटी क्षेत्र के कई गांव में जनसंपर्क कर सुनी जन समस्याएं।

January 22, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी विकासखंड के खरही, चल्थियां , गड्यूड़ा आदि गांवों का भ्रमण कर नागरिक समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
खरही एवं चल्थियां गांव के लोगों ने उन्हें सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग करते हुए सड़क के अभाव में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। विधायक ने मांग को जायज ठहराते हुए जमीन उपलब्ध करवाए जाने पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने चल्थियां गांव के गुरु गोरखनाथ मेला स्थल सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से बनवाने साथ ही गड्यूड़ा में रोड से प्राथमिक विद्यालय के लिए सीसी मार्ग की घोषणा की। चल्थियां गड्यूड़ा और खरही के लोगों की विभिन्न मांगों जैसे पेयजल, राशनकार्ड, पेंशन आदि में हो रही गड़बड़ियां की सुधार एवं पात्र लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गक्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा सुनी गई चल्थियां,गड्यूड़ा और खरही की जनता की समस्याएं।ई। चल्थियां सभा की अध्यक्षता यशवंत कुंवर ने गड्यूड़ा ग्राम प्रधान रमेश मथेला व संचालन सतीश कुमार ने किया। चल्थियां गांव में विधायक ने गोरखनाथ मेला स्थल और खरही कृष्ण लीला मंच पर चैनल गेट और टीनशेड सौंदर्यीकरण निर्माण विधायक निधि से करवाने घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर खरही कृष्ण लीला मंच के लिए जमीन निरापत्ती मिलने पर सड़क बनाने का भरोसा दिलाया।
गड्यूड़ा और खरही में बहुउद्देशीय शिविर लगवाने नागरिक समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। विधायक के साथ ,भोला सिंह बोहरा, सुभाष चन्द्र,कुंदन बोरा, भगवान परवल, लक्ष्मण मेहता, यशवंत सिंह, भगवान सिंह, हुकम सिंह ,पुष्कर सिंह ,रतन सिंह ,मोहन सिंह, दीपक सिंह, ललित कुंवर सतीश कुमार, घनश्याम भट्ट , कैलाश राम, दीपक भट्ट, रमेश मथेला, तुलसी प्रसाद शर्मा, चन्द्र शेखर, भुवन राम,रघुवर सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!