Tuesday, 03 November 202601:29:53 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

लधियाघाटी की मेधावी छात्रा मीनाक्षी ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक।

January 22, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। कुमाऊं विश्वविद्यालय ,नैनीताल से शिक्षा स्नातक(बी. एड.) में मीनाक्षी बिनवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान के साथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी का मान बढ़ाया है। मीनाक्षी बिनवाल ने इससे पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों उपलब्धियां पाई हैं। चंपावत जनपद के दूरस्थ लधिया घाटी के बिनवाल गांव में जन्मी मीनाक्षी बिनवाल बचपन से ही मेधावी रही हैं ।मीनाक्षी बिनवाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाइयों एवं अपने गुरुजनों को दिया है ।मीनाक्षी बिनवाल के पिता वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज शक्ति फार्म में हिंदी अध्यापक हैं ,तथा माता रेवती बिनवाल कुशल गृहिणी के रूप में चोरगलिया, नैनीताल में कृषि कार्य करती हैं ।इनके बड़े भाई डॉक्टर हेमंत बिनवाल असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं तथा दूसरे भाई धीरेंद्र बिनवाल कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से ही भौतिकी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर तैयारी में जुटे हुए हैं । तीसरे भाई देवेश बिनवाल वर्तमान में जे. एन. सी .ए .एस .आर . बंगलौर से शोध कार्य कर रहे हैं ।और इनकी भाभी श्रीमती दीपिका खोलिया बिनवाल अंग्रेजी प्रवक्ता हैं। इस उपलब्धि पर लधिया घाटी में खुशी की लहर है ।मीनाक्षी बिनवाल आगे चलकर उच्च शिक्षा में मुकाम हासिल करना चाहती हैं । मीनाक्षी बिनवाल की उपलब्धि पर अनेक गणमान्य जनों द्वारा बधाई का सिलसिला जारी है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!