Sunday, 01 November 202610:07:38 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

डी डी ओ की संबद्धता समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

January 3, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। जिला विकास अधिकारी नलनीत घिंडियाल को शासन में संबंध किए जाने से गुस्साए कांग्रेस जनों ने आज वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट भुवन चौबे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए यहां अधिकारियों का पहले से ही अकाल पड़ा हुआ है ऐसी स्थिति में ग्राम्य में विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग में जिला विकास अधिकारी को देहरादून में यू एस आर एल में संबद्ध किया गया है जिससे यहां विकास कार्य बाधित हो रहे हैं जिले में परियोजना निदेशक का पद भी खाली है कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर जिला विकास अधिकारी की संबद्धता समाप्त कर उनके मूल तैनाती स्थान या उनके प्रतिस्थानी को तैनात नहीं किया गया तो वह राज्य सरकार का पुतला फूंक कर आक्रोश प्रकट करते रहेंगे प्रदर्शन करने वालों में विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा नवीन जोशी शैलेंद्र राय जगत सिंह प्रकाश महरा प्रदीप देव सुरेश जोशी कविराज मौनी विक्रम सिंह तेज सिंह आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!