Sunday, 01 November 202609:17:50 AM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

जिला जेल का पूर्व सीएम ने चंपावत में शिलान्यास तो कर दिया था। अब क्यों तलाशी जा रही है जमीन?

November 30, 2022   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

ग्रामीणों ने विरोध में अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन।
लोहाघाट । सुई पऊ
एवं खेसकांडै गांवों कि गोचर पनघट की भूमि में जिला जेल प्रस्तावित किए जाने का विरोध लगातार जारी है। क्षेत्र पंचायत लोहाघाट की बैठक में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर से उक्त स्थल में जिला जेल पृस्थावित करने का विरोध किया है। यहां की महिलाओं ने अलग प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया है ।बुधवार को ग्राम पंचायत सई चौबे गांव एवं डुगरी के लोगों ने अर्धनग्न होकर यहां जिला जेल बनाने का कड़ा विरोध कर जिला प्रशासन को होश में आने के लिए चेताया है ।इस मुद्दे को लेकर सुई पऊ ,खेसकाडें के लोग ही नहीं कोलीढेक ,पाटन पाटनी, एवं लोहाघाट नगर के लोग भी बेहद गुस्साए हुए हैं।ग्राम प्रधान भुवन चौबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी लोहाघाट नगर पालिका परिषद के चेयरमैन गोविंद वर्मा ने सवाल उठाया है ।कि चंपावत में गोरलचौड मैदान के समीप जेल विभाग द्वारा जिला जेल के लिए 32 नाली भूमि ग्रामीणों से खारीदी गई थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी द्वारा जिला जेल का शिलान्यास भी किया था ।उसके बाद कार्यदाई संस्था ने भूमि की चारदीवारी के लिए 2 करोड़ 22 लाख रुपए भी गए किए जा चुके हैं । अब जेल विभाग कौन सी जिला जेल के लिए भूमि की तलाश कर रहा है ?केशव‌ दत्त चौबे, नेत्र बल्लभ, गणेश चौबे, नवीन चौबे, मथुरादत्त चौबे, प्रकाश डूंगरिया, देवकीनंदन ,मदन मोहन ,प्रयाग दत्त, शंकर दत्त,हर सिंह,रवि चौबे
का कहना है कि यह जेल विभाग की कैसी सोच है जो जमीन होते हुए, जमीन की‌ तालाश में इधर उधर भटक रहा है।
फोटो। जिला जेल प्रस्तावित करने के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन करते लोग।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!