Friday, 06 November 202609:56:30 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नागर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन आया पूर्ण इलेक्शन मोड में। युद्धस्तर पर हटने लगे सभी स्थानों से बैनर पोस्टर।

December 25, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। नागर निकायों को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पाण्डे ने जिले की तीन नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत बनबसा में होने वाले चुनावों का ब्यौरा देते हुए बताया कि टनकपुर नगर पालिका के लिए एसडीएम आकाश जोशी को आरओ तथा सिंचाई विभाग के एई आरके यादव को एआरओ बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका चम्पावत के लिए मुख्य एग्रीकल्चर अधिकारी धनपत कुमार को आरओ तथा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एनपी आगरी को एआरओ बनाया गया है। नगर पालिका लोहाघाट के लिए उपजिलाधिकारी नितेश डांगर को आरओ तथा पीएमजीएसवाई के ईई विरेन्द्र सिंह बोहरा को एआरओ बनाया गया है। बनबसा नगर पंचायत के लिए लोनिवि के एई संजीव भट्ट को रिटर्निंग अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी को एआरओ बनाया गया है। इसके अलावा लघु सिंचाई के ईई बीके सुंठा को अध्यक्ष पद तथा डॉ आर के जोशी पशु चिकित्सा अधिकारी बाराकोट को सदस्यों के लिए आरक्षित रखा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आरओ,अध्यक्ष पद एवं एआरओ पालिका सदस्यो के रिटर्निंग अधिकारी होंगे। नांमाकन एवं मतदान केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं। टनकपुर नगर पालिका के नामांकन तहसील परिसर तथा मतगणना राजकीय पीजी कॉलेज के कक्ष संख्या आठ में की जाएगी। इसी प्रकार नगर पालिका चम्पावत में नामांकन तहसील परिसर तथा मतगणना गोरलचौड के वन पंचायत भवन में की जाएगी। इधर लोहाघाट नगर पालिका के लिए नामांकन उपजिलाधिकारी कार्यालय तथा वन पंचायत भवन को मतगणना केंद्र बनाया गया है। नगर पंचायत बनबसा हेतु तहसील टनकपुर परिसर में नामांकन तथा मतगणना टनकपुर पीजी कॉलेज के कक्ष संख्या 14 के प्रथम तल में की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है तथा जिले में असमाजिक एवं आपराधिक लोगों पर पुलिस की नजर पड़ने लगी है। उन्होंने बताया कि नागर निकाय चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही रफ कार्य शुरू कर दिया था। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों नगरों में धारा 163 लागू कर दी गई है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!