चम्पावत: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। चम्पावत के भाजपा युवा मोर्चा के नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय को संगठन ने पदोन्नति देते हुए प्रदेश इकाई में स्थान मिला है। संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और कार्यशैली को देखते हुए गौरव पांडेय को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश का लीगल (विधिक) संयोजक मनोनीत किया है। इससे पूर्व गौरव चम्पावत महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही वह चम्पावत में होने वाले प्रत्येक सामाजिक कार्य में हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।

गौरव पांडेय को नवीन दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री व चम्पावत के विधायक पुष्कर सिंह धामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्ज़ा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लाक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर पांडेय, सतीश पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!