Saturday, 31 October 202606:11:21 PM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

गुमदेश के शूरवीरों के गांव धोनी सीलिंग में खुली पहली ओपन जिम।

February 7, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। अब ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रखते हुए शारीरिक रूप से सक्षम बनाकर उन्हें सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस आदि में भर्ती योग्य फिट बनाने के लिए गुमदेश के शूरवीर कहे जाने वाले धौंनियों के सीलिंगगांव में ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क की स्थापना की गई है। क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने ग्रामीण युवाओं एवं युवतियों की दिक्कतों को देखते हुए यह ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क की स्थापना की है, जो ग्रामीण क्षेत्र में पहला प्रयास किया गया है। श्रीमती पाठक ने ओपन जिम का लोकार्पण करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है यदि उन्हें साधन एवं सुविधाएं उपलब्ध की जाए तो वह भी आज के समय में अपने जीवन को संवारने के लिए अपनी शक्ति, सामर्थ्य एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान युगल धोनी, बीडीसी सदस्य दीपक गोस्वामी, नर सिंह धोनी, ज्ञान सिंह, त्रिलोकी देवी, जगन्नाथ सिंह धोनी, रामनाथ, लाल सिंह, खुशाल सिंह, आदि प्रमुख लोगों ने श्रीमती पाठक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से कहा कि वे जिम को अपनी संपत्ति मानते हुए उसका पूरा सद्पयोग व सुरक्षा करें।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!