चम्पावत। जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईईसी जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चम्पावत जिले के बनबसा, चंदनी, मल्ली मादली सहित सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने गांवों में भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से संपर्क किया।

इस दौरान टीमों ने आईपीसी बैठकों के माध्यम से संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही घर पर होने वाली डिलीवरी के संभावित खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गर्भवती महिलाओं के साथ प्रसव से पूर्व बर्थ प्लान तैयार करने, समय पर अस्पताल पहुंचने और आवश्यक तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और संस्थागत प्रसव को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!