Sunday, 01 November 202609:05:07 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

छात्र अनुशासन, समय का महत्व समझते हुए निर्धारित करें जीवन का ऊंचा लक्ष्य।

December 28, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। आदित्य बिरला ग्रुप की डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं ट्रांसपोर्टेशन ग्रुप के हेड तथा संयुक्त अध्यक्ष राजशेखर जोशी ने बच्चों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन, समय का मूल्य समझते हुए जीवन का ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। बाराहीधाम में अपनी माताश्री राधा जोशी की स्मृति में उत्तराखंड के पहले डिजिटल सरस्वती शिशु मंदिर को गोद लेकर यहां के बच्चों को भी ऊंचे मुकाम में पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे श्री जोशी ने कहा कि वह अपने को सुपर टॉप मानते हुए डिजिटल संसार का एक ऐसा सितारा बनने का प्रयास कर यह साबित करें कि देवभूमि में देवत्व ही नहीं बल्कि यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जो हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के साथ यहां सुविधाओं का उसी क्रम से विस्तार किया जाता रहेगा। उन्होंने विद्यालय के लिए दूसरी मंजिल का निर्माण करने के साथ बच्चों के लिए खेल के मैदान की व्यवस्था करने की भी घोषणा की तथा विद्यालय परिवार से यह अपेक्षा की कि बच्चों की प्रतिभा को किस प्रकार तराशा जाए,जिससे यहां के बच्चे हर क्षेत्र में प्रथम पंक्ति में खड़े हो सकें। ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री जोशी का समूचे क्षेत्र की ओर से स्वागत किया और कहा हर व्यक्ति को उनसे प्रेरणा लेकर स्वयं के बल पर ऊंचे मुकाम में पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष हयाद सिंह मेहरा, व्यवस्थापक पान सिंह नेगी,प्रबंधक एडवोकेट नवीन राना, नैन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट आदि ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया तथा विद्यालय के भावी विकास पर चर्चा की। इससे पूर्व श्री जोशी ने अपने पैतृक गांव किमाड़ जाकर मातृभूमि की माटी का तिलक लगाकर बाराही धाम में मां बज्र बाराही की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। मालूम हो कि श्री जोशी की नई शिक्षा नीति के टेक्नोलॉजी का प्रारूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा यह प्रधानमंत्री संग्रहालय के सलाहकार एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के डिजिटल सलाहकार भी हैं। संचालन प्रधानाचार्य नवीन सोराड़ी ने किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!