Monday, 02 November 202611:36:43 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

Seeing the use of old rusted bars in the linter of the Anganwadi center, the villagers protested against the construction.

January 4, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook
चंपावत जनपद के टनकपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम छीनीगोट में बन रहे आंगनवाड़ी केंद्र के लिंटर में पुरानी जंग खाई सरिया का उपयोग होता देख ग्रामीणों ने किया निर्माण का विरोध, ज्ञात हो कि गांव में बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 5 लाख की धनराशि जहां मनरेगा से दी गई है तो वही ढाई लाख की धनराशि बाल विकास परियोजना के तहत दी गई है आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण स्वयं ग्राम प्रधान पूजा जोशी के द्वारा करवाया जा रहा था और पुराना जंग खाया हुआ सरिया लगाया जा रहा था ऐसे में जब मीडिया द्वारा खबर की कवरेज की गई तो ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने मीडिया पर भी कई आरोप लगाए वही ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से यह कार्य कर रही है वही भवन निर्माण में लगे राजमिस्त्री ने भी इस तरह से किए जा रहे कार्य के लिए ग्राम प्रधान को उत्तरदाई बताया और बताया कि पुराने प्राथमिक विद्यालय के टूट चुके भवन से निकले कुछ सरियों का उपयोग आंगनवाड़ी केंद्र में किया जा रहा है वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ग्राम विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण में उपयोग किए जा रहे पुराने सरिए के जाल को हटवा दिया गया है अब विभागीय जेईई की देखरेख में नए तरीके से पुनः निर्माण किया जाएगा, स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इस गांव के आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में हो रही इस धांधली के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!