Monday, 16 November 202603:40:52 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सक्षम के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य एस आर कृष्णन ने देखा अद्वैत मायावती आश्रम के सेवा कार्यों को।

September 24, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

असहायो को अपने पैर पर खड़ा करता आ रहा है सक्षम= एस के कृष्णन। लोहाघाट। चेन्नई से आए सक्षम के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एस आर कृष्णन का कहना था कि यहां आने पर उन्हें जो अनुभूति हुई उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। पर्यावरण संरक्षण एवम नर को नारायण मानकर मानव सेवा का जो संदेश स्वामी विवेकानंद जी ने दिया था उसे सही मायने में यदि देखना है तो लोगो को जीवन में एक बार यहां अवश्य आना चाहिए। कृष्णन का आश्रम के प्रबंधक स्वामी शू हृदयानंद ने स्वागत करते हुए उन्हें आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी कृष्णन ने कहा कि सक्षम के जरिए राष्ट्र स्तर पर दिव्यांगो की प्रतिभा व जूनून को देखते हुए उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है इस कार्य में भारत सरकार अपना पूरा सहयोग दे रही है उन्होंने कहा पहली बार हिमालयी क्षेत्र के उनके दौरे से उन्हें प्रकृति को नजदीक से समझने का अवसर मिला है। इस अवसर पर सक्षम के ज़िला अध्यक्ष चम्पावत हिम्मत सिंगवाल ने सक्षम की ओर से स्वामी जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया। इस मौके मनोज बिष्ट भी मौजूद थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!