चंपावत । वॉइस ऑफ मीडिया संगठन में संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जीवन सिंह बिष्ट को कुमाऊ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले तथा राष्ट्रीय महासचिव दिव्य भौंसले द्वारा उन्हें सौंपी गई।उन्होंने संगठन को प्रदेश स्तर पर सशक्त बनाने, मीडिया कर्मियों को एक मंच पर जोड़ने तथा समाजहित में सकारात्मक पहल करने का संकल्प भी व्यक्त किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने कहा कि जीवन सिंह बिष्ट के अनुभव, समर्पण और कार्यशैली से संगठन को कुमाऊं में नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं राष्ट्रीय महासचिव दिव्य भौंसले ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वॉइस ऑफ मीडिया का विस्तार और अधिक प्रभावी ढंग से होगा। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तथा प्रदेश के अध्यक्ष ने भी जीवन सिंह बिष्ट को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
