Sunday, 01 November 202610:48:45 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चंपावत जिले में 52 प्रतिशत लोगों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में किया मतदान।

April 20, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। जनपद में लोकसभा के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र में 52 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें चंपावत में 55.86 लोहाघाट विधानसभा में 46.65 प्रतिशत मतदान रहा। सुबह मतदान केंद्रों में काफी भीड़ रही। दिन में मतदान की गति धीमी पड़ी किंतु दोपहर बाद मतदान ने गति पकड़ी टनकपुर, बनबसा आदि कई मतदान केंद्रों में निर्धारित समय से पूर्व मतदान केंद्रों में आए उन सभी लोगों को मतदान की सुविधा दी गई जो समय से पहले केंद्र में आ गए थे। पाटन पाटनी बूथ में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडे ने अपनी माताश्री एवं पुत्र शशांक के साथ मतदान किया। अपनी सड़क, पुलिया जीआईसी की मांग को लेकर गोल डांडा थपलियाल खेड़ा व नरसिंह डांडा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर अपनी नाराजगी जताई तीनों बूथों में केवल सत्रह लोगों ने ही बोट दिए। जिलाधिकारी नवनीत पांडे एवं एसपी अजय गणपति दिनभर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। मॉक पोल में तीन मशीन खराब हो गई थी लेकिन मतदान शुरू होने के बाद किसी भी मतदान केंद्रों में मशीन खराब होने की नौबत नहीं आई। 38 मतदान केंद्रों में माइक्रो आब्जर्वर बारह संचार सुविधा से वंचित मतदान केंद्र में पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। 172 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की गई। लोहाघाट और चंपावत विधानसभा में चार-चार स्पेशल बूथ बनाए गए थे‌। पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम पीडीएमएस में नियुक्त 42 पीठासीन अधिकारी एवं चुनाव कर्मचारी बराबर स्थित में नजर बनाए हुए थे। बुजुर्गों, युवा एवं महिलाओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा गया। किसी भी स्थान में कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई। दिनभर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सभी स्थानों में सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने मतदान केंद्रों में नजर बनाए हुए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी विवाह के बावजूद भी लोगों ने मतदान के प्रति उत्साह दिखाया। लदियाघाटी में लोनिवि के ईई एम सी पलड़िया द्वारा सड़क निर्माण से अवरूद्ध डाबरी गांव के लोगों के पोलिंग स्टेशन में जाने वाले पैदल मार्ग से मल्वा हटाए जाने के कारण एक दर्जन वृद्ध मतदाताओं ने वोट दिया। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया। मतदान केंद्रों से मतदान पार्टीयों के आने का क्रम भी शुरू हो गया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!