Monday, 02 November 202611:24:23 AM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

here was chaos due to the explosion of a gas cylinder in the station market shop of Lohaghat.

January 4, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट की स्टेशन बाजार की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी।

  दुकान स्वामी समेत मिठाई विक्रेता व फोटो कलर लैब को हुआ 10 लाख का नुकसान।

लोहाघाट। नगर के सर्वाधिक भीड़ भाड़ वाले स्टेशन बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चंद्रा स्वीट की दुकान के ऊपरी मंजिल में मिठाई बनाने वाले कमरे में गैस का कमर्शियल सिलेंडर एकाएक फट गया जिससे मिठाई कारीगर नैन सिंह सामंत एवं प्रकाश बोरा झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के एफएसओ श्याम बहादुर थापा एवं थानाध्यक्ष मनीष खत्री दल बल के साथ मौके में पहुंच गए तथा उन्होंने मोर्चा संभाल लिया लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग में काबू पाया जा सका। मकान के अंदर से धूएं के गुब्बार भी निकल रहे थे। फायर कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नुकसान को कम करने का प्रयास किया इसके बावजूद भी चंद्रा स्वीट के मालिक को एक लाख रुपए उसके आगे के कमरे में बोरा कलर लैब की दुकान में कैमरा, कंप्यूटर, प्रिंटर समेत तमाम कीमती सामान नष्ट हो गया जबकि मकान में दरार आने से गृह स्वामी को चार लाख रुपए का नुक्सान होने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व बाजार में दूध लेने आए फायर कर्मी राजेश खर्कवाल ने वहां रखे दो अन्य सिलेंडरों को बड़ी मुश्किल से हटा दिया आग में झुलसे कारीगरों की हालत खतरे से बाहर है प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यह भगवान का ऐसा चमत्कार था कि कोई जनहानि नहीं हुई है। पीड़ित लोग बेहद सहमे हुए हैं मिठाई की दुकान का सभी घी, तेल व अन्य सभी सामान नष्ट हो गया है। दुकान व मिठाई बनाने वाले कमरे में अग्नि शामक यंत्र लगाए गए थे। घटना को लेकर स्टेशन बाजार मैं भारी भीड़ जमा हो गई जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया। बहरहाल बहुत बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!