Sunday, 01 November 202611:55:59 AM
Advertisement
Advertisement
इंटरनेशनल

नहीं रही सब की लाडली तुलसी आमा।

September 14, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। सबका भला चाहने एवं सबका भला देखने से सदा खुश रहने वाली तुलसी आमा सबको रुलाते हुए आज ऋषेश्वर घाट में पंचतत्व में विलीन हो गई।आमा ने मंगलवार की रात को अंतिम सांस ली थी।बुधवार उनका अंतिम संस्कार ऋषेश्वर घाट में किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके ज्येष्ठ पुत्र पतंजलि योगपीठ के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मुरारी प्रमुख राज्य आंदोलनकारी , समाजसेवी एडवोकेट नवीन मुरारी एवं शासकीय अधिवक्ता व लंबे समय तक पत्रकारिता के पैशे से जुड़े रहे भास्कर मुरारी तथा उनके पौत्रो ने चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर सामाज सेविका रीता गहतोड़ी भी मौजुद थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही लोगों का रुख उनके स्टेशन बाजार स्थित आवास की ओर होने लगा। उनके सम्मान में स्टेशन बाजार समेत डीएवी स्कूल बंद रहा तथा विभिन्न सामाजिक,शैक्षिक, राजनीतिक, संगठनों के लोगों ने अलग-अलग शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तुलसी आमा ने राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारीयो का खूब हौसला बढ़ाया तथा वह सवकों मां की तरह प्यार और दुलार बाटती थी।उनके निधन पर सीएम पुष्कर धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत, सांसद अजय टम्टा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कावीना मंत्री महेंद्र सिंह मेहरा, क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, पूरन सिंह, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय ,वरिष्ठ भाजपा नेता हयात सिंह मेहरा, सतीश चन्द्र पांडे,अध्यक्ष गोविंद वर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष सी बी ओली समेत तमाम व्यापारीयो एवं अन्य संगठनों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!