Wednesday, 04 November 202601:06:46 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सैयद कालूबाबा की मजार में 24 मई से शुरू होगा सालाना उर्स!

May 18, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट! नगर के हथरंगिया रोड स्थित हिंदू- मुस्लिम एकता की मिशाल सैयद कालूबाबा की मज़ार में सालाना तीन दिनी उर्स 24 मई से शुरू होगा जिसके लिए इंतजामिया कमेटी द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है! जिला वक्ख बोर्ड के सदर जनाब बाबा हस्मत हुसैन की अगुवाई में आज इंतजामिया कमेटी के लोगों द्वारा इलाका हाकिम जनाब रिंकु बिष्ट से मुलाकात कर उनसे अर्ज की ,कि उर्स के दौरान बाहर से आने वाले जाईरीनों आदि की हिफाजत का बंदोबस्त हर साल की तरह करने की गुजारिश की ! ईलाका हाकिम ने भरोसा दिलाया कि उर्स के दौरान वह सभी जरुरी बंदोबस्त किये जायेंगे जिसकी वहाँ जरुरत होगी! जनाब बाबा हसमत के मुताबिक पिथौरागढ समेत पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली आदि स्थानों से सैकड़ों जाईरीनों द्वारा उर्स में शिरकत करने की उम्मीद की जा रही है!

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!