Friday, 06 November 202609:38:17 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

किसान उत्पादक संगठनों और आजीविका संघो में सुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु तैयार किये जायेंगे मास्टर ट्रेनर।

March 19, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत, काशीपुर ग्रामोत्थान परियोजना रीप के तहत आई आई एम काशीपुर में किसान उत्पादक संगठनों और आजीविका संघो में सुशासन व नेतृत्व क्षमता विषय पर प्रदेश भर से चयनित 40 प्रशिक्षकों के छ: दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए ग्रामोत्थान रीप परियोजना के प्रबंधक संस्थाऐं रईस अहमद द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के उददेश्य व रूपरेखा से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में कार्यक्रम के संदर्भ व्यक्ति प्रोफेसर कुणाल गांगुली, के एन बधानी, वैभव भमोरिया, सफल बत्रा तथा प्रोफेसर मृदुल माहेश्वरी ने सहकारिता व कृषक उत्पादक संगठनों के अंतर्गत सुशासन, विपणन, पंजीकरण व गठन प्रक्रिया, सहकारिता व कंपनी एक्ट की विशेषताएँ, कार्र प्रणाली व संचालन प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गयी तथा प्रतिभागियों की शंकाओ व अपेक्षाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम प्रबंधक रईस अहमद के अनुसार परियोजना क्षेत्र में गठित स्वायत्त सहकारिताओं व कृषक उत्पादक संगठनों के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में सुशासन, व्यवसाय, विपणन एवं वित्तीय प्रबंधन प्रक्रिया को सशक्त करने हेतु प्रशिक्षकों की टीम तैयार की जायेगी, जिनके द्वारा सीएलएफ व एफपीओ स्तर पर स्टाफ व निदेशक मंडल सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा। कार्यक्रम में चंपावत जनपद से प्रकाश पाठक, चमोली से महेंद्र, उत्तरकाशी से जगमोहन, टेहरी से ज्ञानेंद्र, देहरादून से किरन, बागेश्वर से सपना, यूएस नगर से अक्षय, नैनीताल से अवनीश, पौड़ी से वंदना, रूद्रप्रयाग से नवीन तथा पिथौरागढ से धर्मेन्द्र, अल्मोड़ा से संदीप, हरिद्वार से काम सिंह तथा प्रत्येक जनपद से रीप के दो चयनित आजीविका ब्लॉक समन्वयकों सहित कुल 40 मास्टर ट्रेनरो द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस का संचालन संस्थान के सीईओ राम कुमार ने किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!