लोहाघाट। भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में महिलाओं द्वारा एक दर्जन टोलियां अलग-अलग स्थानो में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही है। भाजपा महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष चंद्रकला मेहरा ने कहा कि श्री वर्मा द्वारा अपने कार्यकाल में समय-समय पर महिलाओं का काफी सम्मान किया जाता रहा है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से उनके द्वारा नगर के हर क्षेत्र में विकास कर लोगों को सुविधाए दी गई है| अब नगर क्षेत्र की बड़ी समस्या में पेयजल, नजूल भूमि को फ्री-होल्ड करने,सिवर लाइन का निर्माण, पार्किंग की व्यवस्था, आदि कार्य किए जाएंगे। महिलाओं का स्पष्ट कहना था कि नगर का विकास सत्तारुढ दल का ही व्यक्ति कर सकता हैं, जिसकी पीठ में मुख्यमंत्री का हाथ है। प्रचार अभियान में ममता बोहरा, निर्मला मेहरा,मुन्नी बोरा, पुष्पा पाटनी, शकुंतला आदि तमाम महिलाएं शामिल है।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!