Sunday, 08 November 202610:46:21 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

दीपावली पर्व के मध्य नजर रखते हुए हर स्तर में चौकसी व सावधानी बरतनी के लिए डीएम ने दिए निर्देश।

October 29, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। ज्योतिपर्व दीपावली में हर स्तर पर चौकसी एवं सावधानी बरतने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभागों को आवाश्यक निर्देश देते हुए उनका कड़ाई से अनुपालन करने पर जोर दिया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मिठाई, तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने लेने के साथ यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों को सही प्रकार की खाद्य वस्तुएं सही मिलनी चाहिए। उन्होंने अस्पतालों में 24 घंटे आपात स्थिति में डाक्टर व चिकित्साकर्मियों को सभी दवाओं के साथ हाई अलर्ट मोड पर रखते हुए किसी भी अनहोनी का मुकाबला करने के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत कर्मियों एवं सभी फायर स्टेशनों को पटाखों आदि की दुकानों में लगने वाली आग आदि पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
पटाखे की दुकान में अनिवार्य रूप से बालू व पानी रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विद्युत कर्मियों को भी विशेष सावधानी बरतने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने व पर्याप्त बिजली दिए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने रात्रि में सफाई करने को कहा,जिससे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। सुगम यातायात व्यवस्था लागू करने के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!