Sunday, 01 November 202609:45:49 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

रामलीला मैदान में सामान्य ज्ञान, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

October 9, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

राम सेवा सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में महिला एवं बाल कल्याण के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालयी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में सामान्य ज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
रामलीला मैदान लोहाघाट में महिला कल्याण एवं बाल कल्याण के सौजन्य से प्रथम दिवस में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में जनपद के 20 विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग करते हुए विद्यालय से चयनित होकर आए छात्र, छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर प्राथमिक वर्ग के प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं जूनियर तथा सीनियर के क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया.
प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक निशांत पुनेठा ने बताया कि जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर प्रश्न पत्र प्रतियोगिता में सिद्धि पांडे प्रथम ऐश्वर्या शर्मा द्वितीय दिव्यांश वर्मा तृतीय सुदर्शन जोशी, ऋषिराज तिवारी सांत्वना, क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सौम्या पंत एवं तन्वी जोशी की जोड़ी ने प्रथम, चित्रा ढेक, ऋषिका चतुर्वेदी की जोड़ी ने द्वितीय, आदित्य पुनेठा, गौरव पुनेठा की जोड़ी ने तृतीय स्थान तथा नितिन चौबे एवं हिमांशु विश्वकर्मा की जोड़ी ने सांत्वना स्थान इसके साथ ही क्विज के सीनियर वर्ग में उन्नति जोशी, अनुज सुतेडी की टीम ने प्रथम, अनिमेष जोशी एवं अनिमेष मुरारी की जोड़ी ने द्वितीय, मानस पांडे एवं राहुल भट्ट की जोड़ी ने तृतीय, तथा आदित्य भंडारी और प्रियांशु जोशी की जोड़ी ने सान्त्वना स्थान प्राप्त कर क्विज प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है.
आयोजन समिति की तरफ से बाल कल्याण समिति के सदस्य राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र छात्राओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए नयी प्रतिभाओं को विकसित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, बाल कल्याण समिति का प्रयास होगा कि वह समय-समय पर जनपद स्तर में छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर नौनिहालों को सही दिशा और दिशा देने के लिए कार्य करते रहेगी.
राम सेवा सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में सफल रहे छात्र-छात्राओं को 12 अक्टूबर को रामलीला मैदान लोहाघाट में सम्मानित किया जाएगा.
इस अवसर पर कमला मर्तोलिया सविता, मीनू त्रिपाठी जीवन गहतोडी, जगदीश जोशी, रोहन, जया राय, सहित विभिन्न विद्यालय से आए अध्यापकों ने सहयोग प्रदान किया.

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!