Saturday, 14 November 202601:28:27 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नहीं रहे राजकीय पॉलिटेक्निक के पूर्व कार्यालय अधीक्षक त्रिभुवन चौबे।

June 19, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। राजकीय पॉलिटेक्निक के पूर्व कार्यालय अधीक्षक त्रिभुवन चौबे का ऋषिकेश में सोमवार को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज रामेश्वर घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र मयंक एवं शशांक ने पिता को मुखाग्नि दी। क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वर्गीय शिरोमणि चौबे के पुत्र त्रिभुवन समाज सेवा के अलावा भजन एवं होली गायन में पारंगत थे। अषाढी वायुरथ महोत्सव के प्रणेता के अलावा वह राजकीय पॉलिटेक्निक में सेवानिवृत्ति तक छात्र-छात्राओं की पूरी मदद किया करते थे। वह कुछ दिनों से अपने बड़े पुत्र एनटीपीसी के अधिशासी अभियंता मयंक के साथ ऋषिकेश में रह रहे थे। चौबे जीआईसी सुई के पूर्व प्रधानाचार्य गणेश चौबे के अनुज एवं जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य श्याम चौबे के अग्रज थे। उनके निधन पर राजकीय पॉलिटेक्निक, जीआईसी सुई एवं लोहाघाट में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,पूर्व काबिना मंत्री महेंद्र सिंह महरा, सीईओ एमएस बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!