Monday, 02 November 202612:32:04 PM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द जी की अवधारणा के अनुरूप चल रहा है भारत- मुख्य मंत्री

November 26, 2022   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत- लोहाघाट मुख्य मंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि आज यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के सपनों के भारत का निर्माण करने की दीशा में चल पड़ा है, यह बात उन्होंने अद्वैत आश्रम मायावती के अपने एकाएक किए गए भ्रमण के दौरान कही। यह उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने यहां का भ्रमण किया इससे पूर्व 1965 में यूपी के मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता ने यहां लोहाघाट से पैदल भ्रमण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें यहां आने की आज ईश्वरीय प्रेरणा मिली है जब उन्होंने राष्ट्र नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वामी विवेकानंद जी की पुस्तकें भेंट की तो इस दौरान उन्होंने मायावती आश्रम आने का भी उन्हें आमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार किया है।उन्होंने कहा कि यहां आने पर मनुष्य ईश्वर की सत्ता में अपने को विलीन कर सेवा कार्यों में खो देता है। उनके साथ काबीना मंत्री कैलाश गहतोड़ी भी थे। इससे पूर्व आश्रम के प्रबंधक स्वामी सुहृदया नंद चिकित्सा प्रभारी स्वामी एक देवानंद प्रबुद्ध भारत के संपादक स्वामी वीरेशा नंद सुमित महाराज कैलाश महाराज बृजेश महाराज ने परंपरागत रूप में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ प्रकाश ने खेड़ा के संचालन करते हुए कहा कि करते हुए कहा कि धर्म और सनातन की ध्वजा पताका को फहराते हुए अद्वैत वेदांत वेदांत से आत्मसात कर यह आश्रम दुनिया को स्वामी जी की अवधारणा का संदेश दे रहा है इस मौके पर सीएम ने साथ सीएम ने डॉक्टर लखेरा को आश्रम की ओर से प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया मुख्यमंत्री ने आश्रम के सभी गतिविधियों को जानने में काफी दिलचस्पी ली कहा इस आश्रम से सेवा व समर्पण का भाव परिलक्षित होता है इस अवसर पर चेयरमैन गोविंद वर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता हयात सिंह सतीश चंद्र पांडे सचिन जोशी नरेश करात दीपक औली मोहित पाठक आदि तमाम लोग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने यहां वन संरक्षण की ऐसी मीशाल को भी देखा जहां वन पूरी तरह सुरक्षित हैं इसके अलावा आश्रम द्वारा संचालित धर्मार्थ चिकित्सालय की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की मुख्यमंत्री यहां सेवा की गतिविधियों से काफी प्रभावित हुए ‌।
फोटो – मुख्यमंत्री का आश्रम के संत स्वागत करते हुए

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!