Sunday, 01 November 202611:11:57 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

समस्रवा आर्य ने नशे से दूर रहने के लिए युवाओं से भरवाएं संकल्प पत्र नशे की ओर नही जिम की ओर चलें ।

January 9, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत _ युवाओं को नशे से ध्यान हटाने के लिए जिम की शुरुवात की गई जहा युवकों को दीर्घ स्वास्थ लाभ मिलने के साथ ही उनका भविष्य भी सुनिश्चित होगा ।टनकपुर वार्ड नं.8 (पीएनबी रोड) में ‘एनर्जी हब फिटनेस क्लब’ नाम से जिम खुल गया है। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,अनिल चौधरी ‘पिंकी’,ई.ओ. भूपेन्द्र प्रकाश जोशी व जसवंत (बब्बू सरदारजी) ने किया। जिम के संचालक योगी पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को अपनी ऊर्जा व शक्ति को बुरे व्यसनों से हटाकर सही दिशा में प्रेरित कर शरीर निर्माण में लगाने हेतु जागरूक करना है। इस अवसर पर नशा हटाओ जीवन बचाओ संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने भी ‘नशे से दूरी,शरीर सौष्ठव जरूरी’ स्लोगन सहित पोस्टरों से युवा समाज को सामूहिक रूप से जागरूक कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर पुरोहित भुवन पांडेय, विनीता,चेतना,लीला,मंजुल व जानकी पांडे, डॉ.मनुश्रवा आर्य, डॉ जैद, विकास सिंह बिट्टू, विनय धामी बिक्की, अनुराग, रिहान शाहिद, सिराज खान एवं जगदीश गड़कोटी सहित तमाम लोगों ने बधाईयाँ दी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!