Monday, 02 November 202602:02:44 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई जागरूकता बाइक रैली।

January 12, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज आइटीबीपी के जवानों, पुलिस एवं राजकीय पीजी कॉलेज के एनसीसी के कैडेटों ने जागरूकता बाइक रैली निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में दुपहिया वाहनों के संचालन में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, यातायात के नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग न करने आदि के लिए सचेत किया गया। वीर कालू सिंह महरा चौक में कुछ समय के लिए रैली रुकी इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि यातायात के नियमों में थोड़ी सी लापरवाही किये जाने से मनुष्य का जीवन बर्बाद हो जाता है उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों के जीवन को बचाना है इस कार्य में सभी से सहयोग की अपील भी की गई।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!