Sunday, 01 November 202608:18:25 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गोरखा नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं की मची धूम।

October 21, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। माँ दुर्गा साँस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति गोरखा नगर के तत्वावधान में आयोजित माँ दुर्गा महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सास्कृतिक कार्यक्रम जारी है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में आज लम्बी कूद सीनियर वर्ग में कु प्राची थापा प्रथम कु सौम्या सार्की द्वितीय तथा काकुल तीसरी, लम्बी कूद जूनियर बालिका वर्ग में विधिती पुरी प्रथम, रूसी सार्की द्वितीय कु मान्या तिसरे स्थान पर रही लम्बी कूद सीनियर में पियुष शर्मा प्रथम, आकू द्वितिय शिवा गोरखा तीसरे स्थान पर रहे ।चम्मच दौड़ सीनियर में प्राची प्रथम काकुल दूसरे आरूषि तीसरे स्थान पर रही चम्मच दौड़ जूनियर में विधिती पुरी प्रथम, रूसी सार्की द्वितीय एवं मिसबा तीसरी रही वही रात्रि संध्या कालीन कार्यक्रम में सर्वप्रथम गोरखा नगर की वयोवृद्ध महिला बसन्ती देवी, कलावती देवी व रेवती देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करी स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। भूमि द्वारा डोलना मेरे डोलना में नृत्य निधि द्वारा मैं छु पहाड़न मेरा झुमका पहाड़ी में कुमाऊनि नृत्य शीतल ग्रूप द्वारा महाकाली शिव तांडव स्थानीय नेपाली कलाकारों द्वारा नेपाली गानों में नृत्य पेश किये। कार्यक्रम का संचालन सचिव पवन बहादुर ने किया कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया कि सभी प्रतिभागीयो में अव्वल आने वाले एवं विशेष सहयोगी बन्धुओं को दुर्गा अष्टमी के दिन पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शरद गोरखा, रोबिन गोरखा, अध्यक्ष राजू सार्की, विनोद गोरखा, सुमित गोरखा, सह कोषाध्यक्ष संजय थापा, काला गोरखा, हरीश गोरखा, रवि गोरखा, भुवन बहादुर, सचिन गोरखा, कोषाध्यक्ष शिवा गोरखा, अजय गोरखा, कैलाश उर्फ भान गोरखा, अन्नू गोरखा, सागर, सूरज, मोहित, महेश थापा आदि जुटे हुए हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!