Sunday, 01 November 202607:13:02 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

रोवर रेंजर्स के प्रशिक्षण में उन्हें दी जा रही है तमाम जानकारियां।

October 21, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। आज प्रातः कालीन सत्र में रोवर रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशिक संगठन आयुक्त वीरेंद्र बिष्ट एवं प्रादेशिक प्रशिक्षक जगन्नाथ गोस्वामी के निर्देशन में जिला कमिश्नर श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता एवं जिला सचिव डीके जोशी के संचालन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वज शिष्टाचार के पश्चात देवीधर मंदिर तक एक हाइक का आयोजन किया गया जिसमें नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संवर्धन से संबंधित कार्यक्रम के साथ खोज के चिन्ह के द्वारा देवीधार तक दुर्गम मार्ग से पैदल यात्रा की गई। वहां मंदिर की स्वच्छता कार्यक्रम के साथ विभिन्न ग्रुप के द्वारा भजन एवं समसामयिक गीत प्रस्तुत किए गए एवं प्लास्टिक उन्मूलन के साथ विभिन्न तरह के नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ सुनील कुमार, हिमांशु ठाकुर, रांची, पंकज जोशी, जगत नाथ और जनार्दन गड़कोटी, डॉ अनीता टम्टा, डॉ किरण वाली, डॉ एके मिश्रा आदि लोगों ने प्रतिभागिता की द्वितीय सत्र में आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ डॉ लता कैड़ा के द्वारा मानचित्र ज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया एवं पुल व मचान बनाने का अभ्यास किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य संगीता गुप्ता ने समस्त कार्यों की सराहना की

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!