Sunday, 01 November 202605:10:40 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पीएम के दौरे को लेकर नगर क्षेत्र से हटाए गए दर्जनों अतिक्रमण।

October 9, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोहाघाट दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा छमनियाचौड़ स्टेडियम से लेकर शिवालय पुल तक लगभग 7 किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण को हटा दिया गया है, जिससे सड़क काफी चौड़ी हो गई है। नगर के भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में बरसों से अपनी गुजर-बसर करते आ रहे लोगों के खोखा फड़ों को हटा दिया गया, जिससे हालांकि सड़क चौड़ी एवं आकर्षक हो गई है, लेकिन इससे दर्जनों लोगों के मुंह का निवाला छिन गया। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री जी के जाने के बाद उन्हें यथास्थान अपना कारोबार करने की छूट दी जानी चाहिए। उधर पीएम के दौरे में केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य वीआईपी के आने की संभावनाओं को देखते हुए फोर्ती स्थित अस्थाई हेलीपैड को भी काफी विस्तार दिया गया है, जिससे उसका उपयोग किया जा सके। वैसे पीजी कॉलेज, जीआईसी, पॉलिटेक्निक, आइटीबीपी एवं स्टेडियम मैदान को हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए आरक्षित किया गया है। विशिष्ट जनों के आने की संभावनाओं को देखते हुए नगर क्षेत्र के सभी होटल आरक्षित कर दिए गए हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!