Sunday, 01 November 202603:02:25 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

महाकाली नदी में तीन दिनी राष्ट्रीय एंगलिंग और रीवर राफ्टिंग प्रतियोगिता हुई प्रारंभ। प्रतियोगिता में 15 टीमों के 19 प्रतियोगी ले रहे हैं भाग।

September 28, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पनाओं का मॉडल जिला चंपावत प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूता जा रहा है। सीएम की पहल पर देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आज पर्यटन दिवस के अवसर पर
भारत नेपाल सीमा का विभाजन करने वाली महाकाली नदी के चूका स्थान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय
एंगलिंग एवं रीवर राफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है,
जिसमें विभिन्न राज्यों से एंगलिंग हेतु 15 टीमों के 19 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । प्रथम दिन 3.50 किलोग्राम की गोल्डन महाशीर मछली इंगुलर ने पकड़ी। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों का कहना है कि साफ सुथरी महाकाली नदी हर दृष्टि से बेहतर है तथा यहां एंगलिंग एवं राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की इस पहल का स्वागत भी किया।
प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, कर्नाटक, केरला, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, बांग्ला देश, नेपाल समेत मेजबान उत्तराखंड एवं भारतीय सेना के जवान शामिल हैं। प्रथम दिन 11 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस आयोजन में पर्यटन विभाग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी साहसिक विंग कर्नल अश्विनि पुंडीर,जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़,जिला मत्स्य प्रभारी के एस बगड़वाल,साहसिक खेल अधिकारी पर्यटन विभाग मोहम्मद शाहिद,वाटर स्पोर्ट्स ऑफिसर अनूप सिंह गुसाईं,केएमवीएन के इंजीनियर संजय जोशी, राजीव कुमार तकनीकी अधिकारी, इंडियन कयाकिंग एसोसिएशन उत्तराखंड पुलिस टीम के कोच नवीन कुमार, हिमांचल प्रदेश से तकनीकी अधिकारी श्याम लाल गिमनार, प्रदीप राज सिंह,विकास भंडारी,किशन ठाकुर,विनय अरोड़ा,मुकेश शर्मा, तकनीकी टीम मेंबर नितिन राना, पूर्व निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास निगम गाइड मौनी बाबा,राजेन्द्र गहतोड़ी,सौरभ कलखुड़िया सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 4 महिला टीम भी प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें रियल एडवेंचर,स्नो ट्राउट एडवेंचर टनकपुर की बीएसएफ,जीएमवीएन शामिल हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!