चंपावत। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री और ग्राम प्रधान ने देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री अशोक बिष्ट और ऐड़ीगुरौली के प्रधान सुरेश सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर दुबचौड़ा इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की स्वीकृति देने, क्षेत्र में पिथौरागढ़ सहकारी बैंक की शाखा खोलने, क्षेत्र में होने वाले हरेला महोत्सव को भव्य रूप देने गोली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की करी मांग।