राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी पैरा एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भजनपुर ग्रामसभा (बनबसा) के खिलाड़ी ने जीता गोल्ड मेडल।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी पैरा बैडमिंटन सिंगल्स प्रतियोगिता में बनबसा के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने पिथौरागढ़ के उज्जवल बिष्ट को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं फाइनल मुकाबले में टिहरी गढ़वाल के नवनीत पैन्यूली को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
खिलाड़ी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दिया।
गौरतलब है कि वर्तमान में वह मुंबई सेंट्रल, वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने शारदा इंटर कॉलेज से कक्षा 12वीं, इसके बाद राजकीय महाविद्यालय टनकपुर से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
वहीं तकनीकी शिक्षा आईटीआई टनकपुर से तथा उच्च तकनीकी शिक्षा नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, मुंबई से प्राप्त की है।
यह प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखंड के आयोजन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता को शिक्षा, खेल एवं पंचायतीराज विभाग का सहयोग रहा।
खिलाड़ी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए लोगों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

