Saturday, 31 October 202602:03:20 PM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

रात्रि जन चौपाल-मुख्यमंत्री कार्यालय आपके द्वार।।

December 22, 2022   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्देशानुसार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ग्राम सभा ‘धूरा’ के पंचायत भवन में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विकास संबंधी चर्चा की गई एवं क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना गया और समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से निर्देशित किया गया रात्रि चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया एवं ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रयासों से क्षेत्र अंतर्गत सुखीढांग’
टांडा मीनार रीठा साहिब मार्ग आदि जगहों के मोटर मार्ग को राज्य मार्ग के रूप में परिवर्तित किए जाने ‘धूरा’में पंपिंग पेयजल योजना से धूरा’ से ब्यांधुरा मोटर मार्ग हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया और मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना की गई।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!