Sunday, 01 November 202610:07:17 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

निर्वाचन कार्यो में किसी भी प्रकार की या उदासीनता नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम

December 30, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समस्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ पूर्व तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में समस्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों से कहा कि लोक सभा चुनाव -2024 को भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन व निर्देशों को भलीभांति पढ़ ले। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की शंका ना रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारी को निष्पक्ष पूर्ण कार्य करने के साथी निष्पक्ष देखना भी अत्यंत आवश्यक है निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी सभी से समान व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता, शिथिलता व लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा। निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नही होती हैं। इसीलिए सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का अक्षरशः निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी व गंभीरता पूर्वक करें ताकि जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। बैठक के दौरान *जिलाधिकारी द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत जनपद की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए जूट की हैंडबैग को भी लॉन्च किया गया। जनपद चंपावत अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 203567 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 106329 हैं व महिला मतदाताओं की संख्या 97238 है। जिसमे 54 लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 106691 हैं। तथा 55 चंपावत विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 96876 है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, उप जिलाधिकारी सौरव असवाल समेत समस्त नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!